अमरिया: अमरिया तहसील समाधान दिवस में एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
अमरिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को एसडीएम मयंक गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से ही लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने लगे। तहसील में 4 शिकायतें आयी कोई मौके पर निस्तारण नहीं हो सका । तहसील परिसर में आयोजित इस समाधान दिवस में विभागों से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया गया।