रानी: रानी थाना परिसर में आयोजित हुई CLG बैठक में अफीम की मनुहार पर सख्त कार्रवाई का लिया गया निर्णय
Rani, Pali | Apr 29, 2025 रानी पुलिस थाना परिसर में मंगलवार शाम 4.30 बजे सीएलजी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मे उपखंड अधिकारी भंवर लाल विश्नोई,तहसीलदार मनोहर सिंह और थानाधिकारी पन्नाराम प्रजापत मौजूद रहे। थानाधिकारी पन्नाराम प्रजापत ने स्पष्ट किया कि खुशी या गम के मौके पर अफीम की मनुहार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।चेतावनी दी कि इस नियम का उल्लंघन करने वालो पर कड़ी कार्यवाही ।