रानी: रानी में खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्र लोगों को अंतिम मौका, 30 अप्रैल तक नाम हटवा सकेंगे, बाद में होगी वसूली
Rani, Pali | Apr 28, 2025 रानी पंचायत समिति सभा भवन में सोमवार दोपहर 2 बजे राशन डीलरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। रानी प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। कमल कुमार ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गिव-अप अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत आयकर दाता, चौपहिया वाहन धारक, सरकारी कर्मचारी और आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति 30 अप्रैल तक नाम हटा सकेंगे।