रानी: रानी में न्यायालय के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटन का विरोध, पंचायती राज संयुक्त कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Rani, Pali | Apr 24, 2025 रानी मे गुरुवार दोपहर 4 बजे पंचायती राज संयुक्त कर्मचारी संघ ने जिला कलेक्टर के आगमन पर ज्ञापन सौंपकर न्यायालय के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटन का विरोध किया है। ज्ञापन मे बताया-पंचायत समिति ने यह जमीन अपनी निजी आय से खरीदी थी।समिति ने 2014 में ही न्यायालय, एसडीएम और तहसील कार्यालय के लिए 5 बीघा भूमि निःशुल्क आवंटित कर दी थी।इस जमीन के खसरे अलग कर दीवार भी बना है।