रानी: रानी में न्यायालय भवन के लिए मिली जमीन, एसडीएम ऑफिस के पास आवंटित, तहसीलदार ने सिविल न्यायाधीश को सौंपा कब्जा
Rani, Pali | Apr 25, 2025 रानी मे सिविल न्यायालय के लिए उपखंड कार्यालय के पास खाली जमीन आवंटित की गई है। शुक्रवार शाम 4.30 बजे जिला कलेक्टर के आवंटन पत्र के आधार पर तहसीलदार मनोहर सिंह ने सिविल न्यायाधीश रोजी कंसारा को जमीन का कब्जा सौंपा।वकील मंडल के सदस्यों ने तहसील परिसर में ढोल और पटाखों के साथ जश्न मनाया ।