समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत परिदह पंचायत में मनरेगा योजना में कथित अनियमितता की शिकायत पर बुधवार को डीपीओ (मनरेगा) और कार्यपालक अभियंता ने स्थलों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने आयुक्त ग्रामीण विकास विभाग को लिखित शिकायत भेजी थी। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर लाभुकों से जानकारी ली।