रायडीह: कस्तूरबा की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से बाल विवाह और अंधविश्वास के खिलाफ दिया सामाजिक बदलाव का संदेश
Raidih, Gumla | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रायडीह की छात्राओं ने शनिवार को प्रखंड परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय की वार्डन संतोषी कुमारी के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।