पोलायकलां: पोलायकलां में सर्वोत्तम प्याज ₹3640 और लहसुन ₹14000 बिका, मंडी 2 दिन बंद रहेगी
पोलायकलां कृषि उपज फल-सब्जी मंडी में शुक्रवार को प्याज और लहसुन के भाव में तेजी बनी रही। मंडी में प्याज सुपर क्वालिटी 3640 रुपए और लहसुन एक्स्ट्रा सुपर 14000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। प्याज की बंपर आवक से मंडी में दिनभर चहल-पहल बनी रही। शनिवार ओर रविवार को मंडी बंद रहेगी। मंडी प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6 बजे जानकारी दी।