देवास में गणेश उत्सव के दौरान मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संस्था सिद्धिविनायक के लाल गेट के राजा और संस्था कृपालु गणेश के पंडाल में पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर पीतल की प्रतिमा का अभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाआरती में शामिल हुए। इस दौरान पंडाल में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।
महाआरती के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूमते और गाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया।
इस दौरान मंत्री ने लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए भगवान गणेश के समक्ष नशामुक्ति का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही देवास शहर को स्वच्छ और बेहतर बनाने के लिए शहरवासियों से सहयोग करने का संदेश दिया।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews
Dewas Nagar, Dewas | Sep 21, 2026