💧 दो बूंद जिंदगी की– पोलियो मुक्त भारत का संकल्प 💧
जिले में 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 1 लाख 21 हजार 330 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक। 👶
📌 जिले में 5 वर्ष तक के 1 लाख 86 हजार 252 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित।
🏠 अभियान के अगले दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग की अपील – 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद पीने से वंचित न रहे। अभियान में सहभागी बनें और पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने में अपना योगदान दें।
याद रखें – दो बूंद जिंदगी की, हर बच्चे के लिए जरूरी