चकरनगर: नगला महानन्द गाँव में सफाई कर्मी का इंतजार छोड़ युवाओं ने खुद किया चोक नाला साफ
नगला महानंद में नाला गंदगी से अटने के कारण चोक हो गया है। इससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था न होने से नाराज ग्रामीणों ने अब सफाई कर्मी का इंतजार छोड़कर स्वयं नाला साफ करने का बीड़ा उठाया। गुरुवार सुबह 8 बजे गांव के आधा दर्जन युवा नाले में जमा गंदगी हटाने में जुट गए।