हुलासगंज: हुलासगंज प्रखंड में एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन, 6 लोगों का चयन, ₹11,100 वेतन होगा
श्रम संसाधन विभाग, बिहार तथा जिला पदाधिकारी ,श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड में दिनांक 17 जनवरी, 2025 को एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि यह शिविर निर्मला भवन स्वामी जी मठ, हुलासगंज में आयोजित किया गया।