हुलासगंज: हुलासगंज सहित जिले के दो बालकों को बाल हृदय योजना के तहत इलाज के लिए सिविल सर्जन देवेंद्र प्रसाद ने दी जानकारी
जहानाबाद जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के दो बच्चों को अहमदाबाद के श्री सत्य साइ हृदय अस्पताल में निशुल्क सर्जरी के लिए भेजा है। इन बच्चों में से एक हुलासगंज के आदित्य कुमार (4 वर्ष) और दूसरे रतनी फरीदपुर के रुद्र कुमार (6 महीने) हैं।