हुलासगंज: हुलासगंज संस्कृत विद्यालय में युवा संवाद और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हुलासगंज इकाई ने संस्कृत विद्यालय, हुलासगंज के प्रांगण में युवा संवाद सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य श्रीनिवास शर्मा, विभाग संयोजक गोपाल शर्मा, नगर मंत्री आजाद कुमार और पूर्व नगर मंत्री बिट्टू कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।