हुलासगंज: भगवानपुर में फुटबॉल मैच, घोसी विधायक रहे मौजूद, भगवानपुर की टीम ने तेलहाड़ा को हराया
हुलासगंज प्रखंड के भगवानपुर खेल के मैदान पर रविवार दिन में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जो जहानाबाद जिले के भगवानपुर और नालंदा जिले तेलहाड़ा की टीम के बीच खेला गया। जहां इस मौके पर घोसी विधायक कॉमरेड रामबली सिंह यादव सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। भगवानपुर की टीम ने एक गोल से जीत हासिल की।