हुलासगंज: प्रखंड सहित जिले भर में ठंड के कारण 18 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के सभी शिक्षण संस्थान
जिला पदाधिकरी श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा जिले में भीषण ठंड और कम तापमान के कारण बच्चों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को लेकर जिले में संचालित कक्षा 8 तक के सभी शिक्षण संस्थानों के संचालन पर आगामी 18 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है। उनके बाद के कक्षाओं के लिए सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजे तक का अवधि निर्धारित की गई है।