सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर ने ग्राम-चरगोड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, 231 मरीजों का हुआ इलाज
एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना के सीएसआर के अंतर्गत ग्राम चरगोड़ा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन एनटीपीसी विंध्याचल अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से ग्रामीणजनों हेतु किया गया। इस शिविर में कुल 231 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाईयो का वितरण किया गया ।