सिंगरौली: कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर की अध्यक्षता में स्टोन क्रशर प्लांट की प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था को लेकर हुई समीक्षा बैठक
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा स्टोन क्रशर्स में आवश्यक प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है।इस मार्गदर्शिका के अनुपालन में स्टोन क्रेशर्स द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।