सिंगरौली: मदरसा जामिया में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला प्रशासन ने दी जानकारी
सिंगरौली अंतर्गत 100 दिवसीय निश्चय शिविर अभियान अंतर्गत मदरसा जामिया में टीबी जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर विशेष सिंह द्वारा उपस्थित बच्चों को टीबी के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी आए रुक-रुक कर बुखार आए हो तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में बलगम की जांच कराए।