सिंगरौली: एन सी एल ब्लॉक-बी परियोजना ने महदेइया ग्राम पंचायत में पोषण शिविर आयोजित किया
मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर एवं कुपोषण के खिलाफ मुहीम छेड़ते हुए एन सी एल ब्लॉक-बी परियोजना ने पहल करते हुए आज दिनांक 28,दिसम्बर को महदेइया ग्राम पंचायत में पोषण शिविर का आयोजन किया जिसमे की आंगनवाडी केन्द्रों पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण सामग्री निःशुल्क रूप से बांटी गई।