बरहरुवा: गुमानी नदी में डूबने से पुरूलिया डांगा के एक छह वर्षीय बच्चे की हुई मौत, गांव में मातम
बरहरवा प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली गुमानी नदी में मंगलवार को पुरुलियाँ डांगा पश्चिमटोला घाट में नहाने के दौरान एक तकरीबन 6 वर्षीय बच्चें की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तमिज़ुद्दीन शेख का छह वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते खेलते वह अन्य बच्चों के साथ गुमानी नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।