बरहरुवा: दो अलग-अलग मामले के अभियुक्त को बरहरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बरहरवा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में राजमहल भेज दिया है। जिसमें थाना क्षेत्र के जूही बोना निवासी अहमद अली को मेंटेनेंस संबंधी मामले को लेकर न्यायालय के निर्देश के उपरांत गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा गया है ।वहीं थाना क्षेत्र के कोईरी पाड़ा निवासी विष्णु कुमार राय को जेल भेज दिया है।