बरहरुवा: भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनीं बरहरवा की ललिता पासवान, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंडल उर्फ उज्जवल मंडल ने बरहरवा रेलवे कॉलोनी निवासी ललिता पासवान को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।इस बाबत बरहरवा, पतना, कोटालपोखर सहित भाजपा महिला मोर्चा में हर्ष का माहौल है, जो लगातार सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से बधाई दे रहे हैं।