बरहरुवा: धोखाधड़ी मामले में पश्चिम बंगाल निवासी वारंटी को बरहरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बरहरवा थाना पुलिस ने कांड के अभियुक्त को फुटानीमोड से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में राजमहल जेल भेजा दिया है। मामले को लेकर बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पश्चिम बंगाल के बरहमपुर थाना क्षेत्र के गोरा बाजार निवासी रंजन साह के विरुद्ध बरहरवा थाने में 2019 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था।