बरहरुवा: बरहरवा बरहेट पथ पर लोहा पुल में गिरा बाइक चालक, महिला गंभीर रूप से हुए घायल
बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा बरहेट मुख्य पथ पर स्थित लोहा पुल में शनिवार को एक बाइक चालक गिर जाने से बाइक में बैठी 19 वर्षीय महिला तमन्ना बीबी को जहां गंभीर चोटे आई है। वहीं बाइक चालक अकिल अंसारी उम्र 21 वर्ष के साथ-साथ 5 वर्षीय बच्ची को भी हल्की चोटें आई है। वही स्थानीय लोगों की सहयोग से उक्त घायल महिला को पुल से ऊपर उठाया गया और सीएचसी पहुंचे।