पटियाली: आधी रात को लड्डू गोपाल का जन्म हुआ, जयकारों से गूंजा पटियाली
पटियाली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कस्बा भक्तिमय नजर आया। मैन बाजार स्थित गोपालजी महाराज मंदिर में रात 12 बजे लड्डू गोपाल का जन्म हुआ। पट खुलते ही ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। महंत नीरज मिश्रा ने पूजन कर भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। वहीं पटियाली कोतवाली परिसर स्थित मंदिर को भी सजाया गया।