देवबंद: नानौता पुलिस ने साली की शादी में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी पति को किया गिरफ्तार
नानौता थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पिलखनी स्थित शेख-उल-हिन्द मौलाना हसन मेडिकल कॉलेज परिसर से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। आरोपी की पहचान शामली के कैराना थाना क्षेत्र के गुलशन नगर निवासी इरफान पुत्र उमरदराज के रूप में हुई है।