‘Play Boy Job’ का झांसा देकर साइबर ठगी, भीम पुलिस ने 11 आरोपियों को दबोचा; 20 मोबाइल समेत कई सामान बरामद
राजसमंद के भीम से साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ‘Play Boy Job’, Escort Service और Part-Time Job के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 स्मार्टफोन, अलग-अलग बैंकों के ATM और Debit Card, 3 POS मशीनें और Fronx कार बरामद की है। आरोपी Telegram और Snapchat समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवतियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को नौकरी और VVIP महिला क्लाइंट का झांसा देते थे। इसके बाद Registration, Security और Commission के नाम पर पैसे वसूले जाते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और मनी ट्रेल की जांच में जुटी है।
#CyberCrime #CyberFraud #OnlineFraud #RajasthanPolice #RajsamandPolice Bhim