कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, नए शिक्षकों का हुआ स्वागत
शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को कतरीसराय प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन बिगहा स्थित सरस्वती मॉडल स्कूल में प्रधानाध्यापक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में