खुदनेश्वर धाम महोत्सव में बिखरी कला-संस्कृति की रंगारंग छटा...
मोरवा में जिला कला एवं संस्कृति विभाग, समस्तीपुर के तत्वावधान में दिनांक- 25.08.2026 को खुदनेश्वर धाम महोत्सव का भावपूर्ण एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, समस्तीपुर श्रीमती जूही कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोरवा, मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री इन्द्रदेव शर्मा एवं प्रखंड बीस सूत्री समिति के माननीय अध्यक्ष श्री सर्वेन्दु कुमार सुमन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
महोत्सव में कलाकारों ने अपने सुमधुर गायन एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। संगीत शिक्षक कृति भारती, मंगलेश कुमार, किशन कुमार मल्लिक, संगीत कुमार, गुड्डू कुमार दास एवं लक्ष्मण के गायन पर दर्शक झूम उठे। वहीं स्थानीय कलाकार अमित झा, चन्दन झा, हरिओम कुमार कर्ण एवं विक्रम कुमार कर्ण ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर युवा कलाश्रम, नटराज डांस एकेडमी, किड्स एंड माम तथा पूर्वासा नृत्य निकेतन के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। पूरे कार्यक्रम का गरिमापूर्ण मंच संचालन प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी समस्तीपुर श्रीमती जूही कुमारी ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
खुदनेश्वर धाम महोत्सव ने लोककला, संगीत और संस्कृति के रंगों से मोरवा की धरती को सराबोर कर दिया। 🎶🌺
#खुदनेश्वरधाममहोत्सव #मोरवा #समस्तीपुर #कला_और_संस्कृति #बिहार_की_संस्कृति #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #लोककला #संगीत #नृत्य #Samastipur #BiharCulture
Patna, Bihar | Aug 26, 2026