वांछित अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है। भागलपुर के खरीक थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खरीक थाना कांड संख्या 303/25 में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है।
आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में खरीक थाना पुलिस ने कांड संख्या 303/25 के वांछित अभियुक्तों के आवास पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कांड में दर्ज धारा 137(2), 96, 352, 351(2)(3) एवं 3(5) BNS के तहत की गई है।
न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम अभियुक्तों के आवास पर पहुंची और वहां इश्तेहार चस्पा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
फिलहाल पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।