पैक्स चुनाव में नियमों के उल्लंघन का आरोप, प्रखंड कार्यालय में धरना
मोतिहारी जिले के चकिया प्रखंड की बरमदिया पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पैक्स चुनाव में नियमों की अनदेखी करने और निर्विरोध निर्वाचन के नाम पर एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पैक्स चुनाव से संबंधित अधिसूचना तीन अगस्त को जारी की गई थी। इसके बाद नियमानुसार पंचायत भवन और प्रखंड कार्यालय में सूचना चस्पा की गई। सरकार की वेबसाइट पर भी तीन अगस्त को सभी आवश्यक सूचनाएं अपलोड की गई थीं। उन्होंने बताया कि अधिसूचना की प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पटना, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, थानाध्यक्ष और बरमदिया प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड के प्रबंधक को भी भेजी गई थी।।।।।।।।।
#motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice