फतेहपुर में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार की संदिग्ध मौत के विरोध में कुंडा तहसील के लेखपालों ने शुक्रवार को शाम 5 बजे तक जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में धरना देकर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।बाद में सभी लेखपालों ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा।