राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत जिले की तहसील बहादुरपुर के ग्राम बर्री में तहसीलदार आनंद जैन की उपस्थिति में बी-1 का वाचन कराया गया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कृषकों की ईकेवायसी तथा अन्य बिन्दुओं की जानकारी कृषकों को दी गई। यह कार्यक्रम सोमवार की दोपहर 2 से 4 बजे तक हुआ।