बहादुरपुर: ग्राम दमदमा चक्क में अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली 30 वर्षीय विवाहिता, पुलिस ने मर्ग किया कायम
जानकारी अनुसार ग्राम दमदमा चक्क में 30 वर्षीय सीमा बाई कटारिया पत्नी जितेंद्र कटारिया अपने घर पर शनिवार की रात 10:30 बजे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। बहादुरपुर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बहादुरपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।