मनोहरथाना: मनोहर थाना में नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित, विधायक गोविंद रानीपुरिया रहे मौजूद
नगर पालिका मनोहरथाना चुनाव के मद्देनजर एक सामूहिक बैठक कालीखाड़ बालाजी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। संबोधन में गोविंद रानीपुरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचार एवं कार्यशैली के आधार पर जनता के बीच जाकर काम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी प्रत्याशी जनता के बीच लोकप्रिय और जिताऊ होगा, उसी को टिकट का वितरण किया जाएगा।