बाह: कस्बा पिनाहट के विद्युत केंद्र की मैन विद्युत सप्लाई केबिल में लगी आग, ग्रामीण परेशान
कस्बा पिनाहट के विद्युत केंद्र की मैन सप्लाई केबिल में आग लग गई, आग लगने से क्षेत्र के करीब 60 गांवों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई,20 घंटे से अधिक बाधित हुई विद्युत सप्लाई के कारण ग्रामीण परेशान हैं,केबिल को बदलने के लिए विद्युत कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं, और अधिकारियों ने बताया है कि दोपहर के बाद विद्युत सप्लाई सुचारु होगी।