बाह: मोहल्ला रघुनाथपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा दो लोग हुए घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रघुनाथपुरा में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट होने लगी और दो लोग घायल हो गए, घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।