कोंडागांव: गोलावंड में 25 वर्षीय ग्रामीण युवक ने अज्ञात कारणों से किया कीटनाशक का सेवन, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के ग्राम गोलावंड बेंदरीपदर निवासी 25 वर्षीय सुनील बघेल पिता फूलसिंह बघेल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 22 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार युवक अपने घर में रखें कीटनाशक का अचानक सेवन कर लिया है। वहीं परीजनों की इस घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।