कोंडागांव: विश्रामपुरी पुलिस ने खूड़खड़ी जुआ खिलाने वाले उड़ीसा के जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई
22 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार विश्रामपुरी पुलिस के द्वारा खजरावंड वार्षिक मेले में खूड़खड़ी जुआ खिलाने वाले उड़ीसा के दो आरोपी 40 वर्षीय नरेश दास और 38 वर्षीय रामनाथ गोंड को गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से₹2000 रुपए नगद खूड़खड़ी खेलने वाला पर्दा, बॉक्स का टोकन एवं गोटी को जप्त किया गया है। जिसके तहत दोनों जुआडियो पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।