कोंडागांव: नेशनल हाईवे 30 नारंगी नदी पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरा केवटी निवासी युवक, जिला अस्पताल में भर्ती
घायल लोकेश महावीर ने 22 अप्रैल को जानकारी देते हुए बताया वह कोंडागांव से घर केवटी जा रहा था,इसी दौरान नारंगी नदी पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के चलते वह बाइक का अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे उसके सर और पैर में गंभीर चोटे आई है। फिलहाल उसका कोंडागांव के जिला अस्पताल में उपचार जारी है।