कोंडागांव: ग्राम इसलनार में बड़े भाई की डांट से नाराज़ होकर 20 वर्षीय युवती ने किया कीटनाशक का सेवन, ज़िला अस्पताल रेफर
कोंडागांव जिला अंतर्गत मर्दापाल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इसलनार की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। 22 अप्रैल को परिजनों से मिली जानकारी अनुसार युवती को उनके घर में बड़े भाई से किसी मामले पर डांट पड़ी थी जिससे नाराज होकर युवती ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। फिलहाल युवती का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।