नावानगर: सोनवर्षा गांव में पुलिस के सामने धांय-धांय फायरिंग, एसपी ने कहा- जांच जारी
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एसपी शुभम आर्य ने शनिवार की शाम 6 बजे बताया कि यह स्पष्ट है कि इस मामले में फायरिंग की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फायरिंग की जांच भी की जा रही है और हथियार की छापेमारी के लिए भी कारवाई तेज कर दी गई हैं।