लखीसराय: मानिकपुर थाने की पुलिस ने भवानीपुर गांव से गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया
मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने भवानीपुर गांव से एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है.जिसे शनिवार अपराह्न 2:30 बजे मानिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में भवानीपुर गांव के रहने वाले रामविलास ठाकुर के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया.