धोरैया: महाशिवरात्रि के मौके पर धनकुंड नाथ शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित मेले का धोरैया विधायक भूदेव चौधरी ने किया उद्घाटन
महाशिवरात्रि के मौके पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धनकुंड नाथ शिव मंदिर प्रांगण में लगने वाले मेले का धोरैया विधायक भूदेव चौधरी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि धनकुंड मेले को राजकीय मेला का दर्जा मिलना चाहिए। यहां बिहार एवं झारखंड से भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।