धोरैया: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय धोरैया में बीडीओ ने सेक्टर पदाधिकारी द्वारा दिए गए रिपोर्ट का किया समीक्षा
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय धोरैया में बीडीओ अमर कुमार मिश्रा द्वारा कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। हरेक रिपोर्ट को सेक्टर पदाधिकारी के माध्यम से लिया जा रहा है।बीडीओ ने बताया कि प्रखंड स्तर पर समेकित कर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त रिपोर्ट भेजा जा रहा है।