धोरैया: नवसृजित प्राथमिक विद्यालय ऊपर टोला योगडीहा में अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर की सामान की चोरी
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय ऊपर टोला योगडीहा में अज्ञात चोरों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर सामान की चोरी कर ली।विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्चना देवी ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।कहा है कि अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर गैस चूल्हा,टब,थाली,कढ़ाई, बाल्टी, खिलौना, माइक का स्टैंड,दरी,चना व मसूर का दाल सहित अन्य सामान की चोरी कर ली।