धोरैया: बालू के अवैध खनन मामले में खान निरीक्षक ने रब्बीडीह एवं सगुनिया गांव के बालू कारोबारीयों पर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के रब्बीडीह एवं सगुनिया गांव में मुख्य सड़क पर बालू के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर खान निरीक्षक हरिओम ओझा ने धोरैया थाना में रब्बीडीह गांव के 12 तथा सगुनिया गांव के तीन बालू कारोबारीयों के विरुद्ध धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।रब्बीडीह एवं सगुनिया गांव में छापामारी के दौरान सड़क किनारे से करीब 800 घन फिट बालू जब्त किया गया।