धोरैया: मालाहाट परिसर धोरैया में भाकपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, बिहार के तीन सीटों पर पार्टी लड़ेगी लोकसभा चुनाव..पूर्व एमएलसी
मालाहाट परिसर धोरैया में भाकपा अंचल कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक कामरेड नारायण दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से भाकपा के वरीय नेता पूर्व एमएलसी संजय कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को संगठित रहने की अपील की।पूर्व एमएलसी ने बताया कि बिहार में तीन सीटों बांका, बेगूसराय तथा मधुबनी में पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी।