धोरैया: महाशिवरात्रि को लेकर धनकुंड नाथ शिव मंदिर प्रांगण में उमड़े श्रद्धालु, सीओ ने मेले का लिया जायजा
धनकुंड शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं जलाभिषेक हेतु शनिवार को भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसको लेकर शुक्रवार को सीओ श्रीनिवास सिंह ने धनकुंड मंदिर परिसर पहुंचकर मेले का जायजा लिया। इस दौरान सीओ ने मंदिर कमिटी के सदस्यों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग आदि करने के निर्देश दिए।